मनोज कुमार की रिपोर्ट के अनुसार :-
रोसड़ा (समस्तीपुर) : रोसड़ा प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत राज मोतीपुर को मिला राष्ट्रीय पंचायत राज पुरस्कार। उक्त पुरस्कार के लिए समस्तीपुर जिला के एकलौता मोतीपुर पंचायत का चयन किया गया था। बताते चलें कि उक्त पुरस्कार राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के पूर्व सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में रोसड़ा प्रखंड की मोतीपुर पंचायत को राष्ट्रीय पंचायत राज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार पंचायत में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया है।सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोतीपुर पंचायत की मुखिया प्रेमा देवी को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित किया। विदित हो कि इससे पूर्व भी वर्ष 2020 में भी मोतीपुर पंचायत को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव सम्मान से नवाजा जा चुका है। इस सफलता के लिए मुखिया प्रेमा देवी को देश के कई हिस्सों से लोगों ने बधाई दी है।
संवाददाता : मनोज कुमार, रोसड़ा समस्तीपुर
Post A Comment: