रोसड़ा से मनोज कुमार की रिपोर्ट के अनुसार :-
रोसड़ा (समस्तीपुर) : रोसड़ा प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत राज मोतीपुर को मिलेगा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार। उक्त पुरस्कार के लिए समस्तीपुर जिला के एकलौता मोतीपुर पंचायत का चयन किया गया है। आपको यह भी बताते चलें कि उक्त पुरस्कार दिल्ली में आयोजित 17 से 21 अप्रैल तक आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार कार्यक्रम में मिलेगा। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा देश के चुनिंदा 976 पंचायतों को इसके लिए चयन किया गया है। जिसमें बिहार की 51 पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिसमें समस्तीपुर जिला के इकलौता आदर्श ग्राम पंचायत राज मोतीपुर को उक्त पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। विदित हो कि इससे पूर्व भी इस पंचायत को कई पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। उक्त पुरस्कार चयन के लिए पंचायत से लेकर जिला के कई लोगों ने स्थानीय मुखिया प्रेमा देवी को बधाई दिया है।
संवाददाता : मनोज कुमार, रोसड़ा समस्तीपुर
Post A Comment: