हसनपुर से धर्मेंद्र सिंह की रिपोर्ट के अनुसार :-
हसनपुर (समस्तीपुर) : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर शनिवार को हसनपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा जय भारत सत्याग्रह का आगाज किया गया। उक्त कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह एवं जिला कोषाध्यक्ष नीरज कुमार राय के द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता के द्वारा की गई। उक्त कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ हो रहे भेदभाव, देश में संविधान एवं संवैधानिक संस्थाओं को केंद्र सरकार द्वारा ध्वस्त करने तथा आडानी को लाभ पहुंचाने की हो रही नित्य कार्य का विरोध करने वालों पर दमनात्मक कार्रवाई किए जाने पर जन आंदोलन बनाने का विचार किया जा सकता है। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ता नवीन पाठक सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। आपको यह भी बताते चलें कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द मामले में भाजपा की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए शुक्रवार से ही कांग्रेस ने जय भारत सत्याग्रह आंदोलन का आगाज किया था। कांग्रेस नेताओं ने आंदोलन को ब्लॉक, जिला व प्रदेश स्तर तक पहुंचाने को लेकर रणनीति बनाई थी, एवम कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। पूर्व मुख्य सेचिव ने 8 अप्रैल तक चलने वाले इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील भी की थी।
वही प्रेस वार्ता के दौरान हसनपुर प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह ने बताया की जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत कांग्रेस ने राहुल गांधी के मुद्दे पर जनता के बीच जाने का फैसला लिया है। भाजपा ने देश के विपक्ष को एकजुट कर कांग्रेस को फायदा पहुंचाया है। राहुल के साथ-साथ कांग्रेस के सभी सांसदों को निकालने का भाजपा प्रयास कर रही है। कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और भाजपा की करतूतों को हम जनता के बीच लेकर जाएंगे।
वही इसके दूसरी और प्रेस वार्ता में समस्तीपुर जिला कोषाध्यक्ष नीरज कुमार राय ने बताया कि भारतीय लोकतंत्र पर गुजराती काली छाया का खतरा मंडराया रहा है। मोदी-अडानी गठजोड़ द्वारा जनता और राष्ट्रीय संपत्तियों की लूट के खिलाफ राहुल गांधी की साहसपूर्ण लड़ाई को लेकर जय भारत सत्याग्रह के माध्यम आम जनता तक संपर्क साधा जाएगा। ब्लॉक स्तर से शुरू होकर जिला, स्टेट व राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन होगा।
संवादाता : धर्मेंद्र सिंह, हसनपुर
Post A Comment: