मधुबनी: राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने का अवसर खो दिया है। नीतीश कुमार ने जदयू को राजद के हाथों गिरवी रख दिया है। सरकार के सभी निर्णय राजद ले रही है। बिहार को गिरवी रखने की कोशिश हो रही है। बिहार को गिरवी रखे जाने से बचाने के लिए ही उन्होंने नई पार्टी का गठन किया है। विरासत बचाओ, नमन यात्रा पर उपेंद्र कुशवाहा मधुबनी पहुंचे। यहां उन्होंने महागठबंधन सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार को बचाने वाले पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे। जदयू धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ गया है। जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाने की कोशिश को बड़ा धक्का लगा है। जदयू के कई नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बोलने लगे है।

Sabhar/saujany se

Share To:

Post A Comment: