मुजफ्फरपुर: जिले के कांटी थाना क्षेत्र से शुक्रवार शाम को अगवा किए गए युवक को पुलिस ने महज15 घंटे के भीतर खोज निकाल लिया। युवक की सकुशल बरामदगी के साथ ही पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। विवेक को मुजफ्फरपुर से अगवा किया गया। पुलिस ने उसे भोजपुर से छुड़ाया।जोनल आईजी ने पुलिस टीम की सफलता पर बधाई दी है। शहर के डॉक्टर एसपी सिंह के 28 साल के बेटे विवेक सिंह का अपहरण तब हो गया था, जब वह घर से एक पार्टी में शामिल होने निकला था। विवेक अपने पिता का इकलौता बेटा है। अपहरणकर्ताओं ने विवेक के मोबाइल से ही चिकित्सक से 30 लाख की फिरौती मांगी थी। इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत की। विवेक को ढूंढ़ने के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया था।

Sabhar/saujany se

Share To:

Post A Comment: