कल्याणपुर (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र की बिरसिंहपुर पंचायत के वार्ड दो स्थित बिरसिंहपुर गांव में तीन बच्चों की मां को ससुरालवालों ने दो दिन तक घर में बंधक बनाकर रखा। आरोप है कि खाना-पीना तो दूर मुंह-हाथ और पैर बांधकर लगातार पिटाई की गई। इस बीच शनिवार को मोबाइल पर नतिनी द्वारा भेजी गई तस्वीर देख मायके से पिता व अन्य लोग पहुंचे। इसके बाद पुलिस की मदद से महिला को मुक्त कराया गया। उसे कल्याणपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है। अभी वह बेहोश है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस को महिला के बयान का इंतजार है। महिला का मायका मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र के रामपुर दयाल गांव में है। पीड़ित महिला बिरसिंहपुर गांव निवासी सुशील पासवान के पुत्र सुजीत पासवान की पत्नी पीड़िता मुन्नी देवी है।

Sabhar/saujany se

Share To:

Post A Comment: