लखनऊ : महाशिवरात्रि पर्व पर काशी, प्रयागराज , प्रतापगढ़ और कौशांबी सह‍ित प्रदेश के सभी शहरों में आस्था की ऊर्जा देखते ही बन रही है। शिवालयों में तड़के से ही हर हर महादेव के उद्घोष संग जलाभिषेक का क्रम शुरू हो गया है। मनकामेश्वर व पड़िला महादेव मंदिर में कतार नजर आ रही है। प्रतापगढ़ के लालगंज स्थित घुश्मेश्वर नाथ धाम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु सुबह ही पहुंच गए। यहां भी कतार दिखाई दे रही है। आशुतोष अवघड दानी की प्रसन्नता के लिए श्रद्धालु यथा सामर्थ्य सामग्री निवेदित कर पूजन अर्चन कर रहे हैं। संगम में भी जमकर पुण्य की डुबकी लग रही है। यह माघ मेले का आखिरी स्नान है।‌ अमरोहा में महाशिवरात्रि का पर्व जोया समेत ,पूरनपुर, शाहपुर पैगम्बरपुर, फराशपुरा, पतेई खालसा ,कपासी के अलावा डिडौली में धूमधाम के साथ मनाया गया। भक्तों ने सुबह से ही उपवास रखकर मंदिरों में विधि-विधान के साथ जलाभिषेक किया। मंदिरों में बम-बम भोले की आवाज से वातावरण भक्तिमय हो गया। शनिवार को सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर डिडौली साठा भूढ़ के जंगल स्थित भगवान शंकर के मंदिर में कांवड़ चढ़ा कर जलाभिषेक किया। मंदिर पर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं। मंदिर कमेटी सदस्यों ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई मंदिर के पुजारी आत्मानंद सरस्वती ने बताया कि भगवान शिव के मंदिर में शिवरात्रि के पर्व पर जलाभिषेक करने से भगवान शंकर प्रसन्न हो जाते हैं। 

Sabhar/saujany se

Share To:

Post A Comment: