प्रधान संपादक : मनोज कुमार

खगड़िया : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दौरान शनिवार को खगड़िया पहुंचे, जहां उन्होंने रौन स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार सुबह 11 बज कर 11 मिनट पर रौन स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज खगड़िया का लोकार्पण किया। ‌ इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर क्लास का निरीक्षण किया। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां-जहां इंजीनियरिंग कॉलेज बन गया है, वहां हम निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं। कई जगह बच्चों की पढ़ाई शुरू हो गई है। खगड़िया का इंजीनियरिंग कॉलेज बहुत अच्छा बना है।

 

( साभार/सौजन्य से )

 

 

Share To:

Post A Comment: