झारखंड के रामगढ़ जिला में चार बेटियों के कंधे पर पिता की अर्थी निकली। श्मशान घाट में बेटी ने हीं पिता को मुखाग्नि भी दी। मामला भुरकुंडा का है। रिवर साइड नेहरू पार्क, भुरकुंडा निवासी सच्चिदानंद दुबे (60) का गुरुवार को सीसीएल गिद्दी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। पिछले कुछ वर्षों से बीमार चल रहे सच्चिदानंद दुबे को बुधवार को हार्ट अटैक के बाद उन्हें गिद्दी अस्पताल पहुंचाया गया था। अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार को स्थानीय दामोदर नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्व. दुबे के परिवार में पत्नी अमरावती के अलावा सिर्फ चार बेटियां रागिनी दुबे, पूजा दुबे, अर्चना दुबे व प्रज्ञा दुबे हैं।

Share To:

Post A Comment: