लद्दाख के अचानक दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने चीन के साथ झड़प में घायल जवानों से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान पीएम ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के वीर सपूतों ने गलवन घाटी में जो अदम्य साहस दिखाया, वो पराक्रम की पराकाष्ठा है। इस दौरान पीएम मोदी ने चीन को सख्त संदेश देते हुए कहा कि अब विस्तारवाद का युग समाप्त हो गया है, यह विकास का युग है। देश के वीर सपूतों ने गलवान घाटी में जो अदम्य साहस दिखाया, वो पराक्रम की पराकाष्ठा है। देश को आप पर गर्व है, आप पर नाज है। जब भी मैं राष्ट्रीय सुरक्षा पर आधारित निर्णय के बारे में सोचता हूं, मैं दो माताओं के बारे में सोचता हूं।पहली हमारी भारत माता है और दूसरी हमारी माताएं हैं जिन्होंने आप जैसे बहादुरों को जन्म दिया है।

(साभार/सौजन्य से)
Share To:

Post A Comment: