दोनों हाथों से इंसास रायफल और एके 47 चलाने वाली महिला हार्डकोर नक्सली शादी रचा रही थी, कि पुलिस ने उसे शादी के मंडप से गिरफ्तार कर लिया। औरंगाबाद जिले के मदनपुर जंगल में नक्सली मूवमेंट का चर्चित चेहरा पुष्पा उर्फ गौरी को सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन ने शादी के मंडप से गिरफ्तार किया है। महिला नक्सली पर गया और औरंगाबाद जिले में 7 से 8 वारदातों में शामिल रहने का आरोप है। उसकी गिरफ्तारी के बाद गांव में दहशत का माहौल है। गिरफ्तार महिला नक्सली मदनपुर थाना के लंगुराही गांव की निवासी है। भाकपा माओवादी के सक्रिय दस्ता की सदस्य पुष्पा उर्फ गौरी को सीआरपीएफ की टीम ने शादी के मंडप से गिरफ्तार किया। पुष्पा लंगूराही गांव के रामसूचित सिंह भोक्ता की बेटी है।
(साभार/सौजन्य से)

Share To:

Post A Comment: