अनलॉक-1 के लिए दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कई तरह की छूट का एलान किया है। इसके तहत दिल्ली में अब नाई और सैलून की दुकानें भी खुलेंगी, जिसकी लंबे समय से मांग हो रही थी। इसी के साथ अब दिल्ली में सभी तरह की दुकानें सामान्य रूप से खुलेंगी। पहले इन्हें ऑड-इवेन के आधार पर खोला जा रहा था।इसी के साथ अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि पहले जो खोल दिया है वह खुला रहेगा। केंद्र सरकार के एलान के तहत रात को 9 से सुबह 5 सब घर में रहेंगे। दुकानें अब रात 9 बजे तक खुलेंगी। क्या छूट मिली देखें :-
§  ऑड-इवेन के बजाय अब हर दुकान खुलेंगीं।
§  मोटरसाइकिल पर पीछे भी सवारी बैठक सकेगी।
§  कार में जितने लोग पहले बैठते थे अब उतने ही बैठ सकेंगे।
§  तिपहिया वाहन में पहले की तरह लोग बैठ सकेंगे। एक ही सवारी की अनिवार्यता खत्म हो गई है।
§  धार्मिक स्थल खोले जाएंगे, लेकिन इससे पहले नियम बनाएं जाएंगे।
§  स्पा व जिम नहीं खोले जा सकेंगे।
§  दिल्ली से एनसीआर में बसें नहीं चलेंगी।
§  शादी में सिर्फ 5 लोग ही शिरकत कर सकेंगे।
§  अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट पर सिर्फ 30 लोगों को ही अनुमति मिलेगी।
§  रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा, इस दौरान लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं है।

Share To:

Post A Comment: