हॉकी के  दिग्गज खिलाड़ी पदमश्री बलबीर सिंह सीनियर का आज सुबह मोहाली में निधन हो गया। सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत के चलते वह 8 मई को अस्पताल में भर्ती हुए थे। आज सुबह 6.17 बजे उनका देहांत हो गया था। उनकी उम्र 96 साल थी। बलबीर सिंह सीनियर दुनियाभर में गोल मशीन के नाम से मशहूर थे। उनके शानदार प्रदर्शन के बदौलत भारत ने हॉकी में लंदन ओलंपिक (1948), हेल्सिंकी ओलंपिक (1952) और मेलबोर्न ओलंपिक (1956) में गोल्ड मेडल जीता था। उनकी मृत्यु की खबर सुनकर देशभर में शोक का माहौल है। खेल जगत से जुड़े लोगों से लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी और खेल मंत्री किरण रिजिजू समेत अन्य  राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

(सभार/सौजन्य से)

Share To:

Post A Comment: