देश में अब तक 20 लाख 39 हजार 952 कोरोना सैम्पल की जांच हो चुकी है। बीते तीन दिन से रोजाना 90 हजार से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं। कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 86 हजार 508 हो गई है। शनिवार को दिल्ली में 438, राजस्थान में 91, आंध्रप्रदेश में 48, बिहार में 46, कर्नाटक में 23, झारखंड में 4 और असम में 2 मरीज मिले। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 85 हजार 940 संक्रमित हैं। 53 हजार 35 का इलाज चल रहा है। 30 हजार 153 ठीक हो गए हैं और 2752 की मौत हो चुकी है।

(सभार/सौजन्य से)

Share To:

Post A Comment: