बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 450 पर पहुंच गई है। शुक्रवार को अब तक 25 नए मामले मिल चुके हैं। इसके पहले गुरुवार को 1492 सैंपल की जांच में 22 पॉजिटिव मिले थे। इस बीच राज्य में कोरोना को परास्त करने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। 450 संक्रमितों में अब तक 95 लोग कोरोना को पराजित कर घर वापस जा चुके हैं। हालांकि, दो की मौत भी हो चुकी है। राज्‍य में बढ़ते कोरोना के मामलों के साथ बिहार में कोरोना के रेड जोन या हॉट स्‍पॉट भी बढ़कर पांच हो गए हैं। रेड जोन में शामिल जिलेे मुंगेर, पटना, रोहतास, बक्‍सर व गया हैं। ऑरेंज जोन में नालंदा, कैमूर, सिवान, गोपालगंज, भागलपुर, बेगूसराय, औरंगाबाद, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, अरवल, सारण, नवादा, लखीसराय, बांका, वैशाली, दरभंगा, जहानाबाद, बांका, मधेपुरा, पूर्णिया हैं। राज्‍य के शेष जिले ग्रीन जोन में हैं।
(सभार/सौजन्य से)

Share To:

Post A Comment: