महाराष्ट्र : शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेलवे ट्रैक पर सो रहे प्रवासी मजदूरों के ऊपर से मालगाड़ी गुजरने से बड़ा हादसा हो गया। ये सभी मजदूर शुक्रवार को औरंगाबाद रेलवे स्टेशन से छूटने वाली विशेष ट्रेन में सवार होने के लिए जालाना से रात को रवाना हुए थे। ये लोग रेल की पटरियों पर चलते हुए औरंगाबाद पहुंचना चाह रहे थे लेकिन थकान के कारण ये लोग औज सुबह 4:00 बजे के आसपास आराम के लिए कुछ देर पटरी पर ही सो गए। इसी दौरान पीछे से आए एक इंजन ने इन सभी मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे 14 की मृत्यु हो गई। इस घटना में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं उनका उपचार औरंगाबाद के घाटी मेडिकल अस्पताल में किया जा रहा है। रेलवे ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। ये सभी मजदूर मध्य प्रदेश के उमरिया और शहडोल जिले के रहने वाले थे जो अपने घर वापस लौट रह थे।
(सभार/सौजन्य से)

Share To:

Post A Comment: