पटना : बिहार में करीब डेढ़ दिन बाद कोरोना का एक और नया मामला मिला है। बेगूसराय के एक युवक का सैंपल कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके पहले शनिवार को चार मामले मिले थे, जिनमें दो बेगूसराय के हीं थे। आज मिले मामले को जोड़ दें तो बेगूसराय में कोरोना मरीजों का संख्‍या आठ हो गई है। इसके साथ बिहार में कोरोना पॉजिटिव लोगों का आंकड़ा 65 पहुंच गया है। राज्‍य के सर्वाधिक 29 मामले सिवान से मिले हैं। जबकि, आठ मामलों के साथ बेगूसराय बिहार में कोरोना का दूसरा हॉट स्‍पॉट बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को बेगूसराय का एक 34 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। प्रशासन अब उसके संपर्कों की पड़ताल में लगा है। इसके पहले शनिवार को नवादा व बेगूसराय के दो-दो मामले मिले थे। नवादा का 45 साल के एक पुरुष तथा एक लड़की को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। लड़की नवादा के पहले से कोरोना पाॅजिटिव मरीज से संपर्क में रही थीं। शनिवार को बेगूसराय के एक युवक व एक वृद्ध को भी संक्रमित पाया गया था।

(सभार/सौजन्य से)
Share To:

Post A Comment: