नई दिल्ली : कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के बीच दक्षिण दिल्ली के देवली इलाके में शनिवार सुबह 52 वर्षीय एक डॉक्टर के आत्महत्या करने से हड़कंप मच गया। अपने घर पर हीं क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर राजेंद्र सिंह ने सुबह 5-6 बजे के बीच घर की छत पर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर परिजनों से पुलिस को फोन के जरिये सूचित किया। परिजनों ने देवली से आम आदमी पार्टी विधायक प्रकाश जारवाल और उनके सहयोगी कपिल नागर पर धमकी देने के साथ प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने AAP विधायक प्रकाश जारवाल और उनके साथ कपिल नागर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

(सभार/सौजन्य से)

Share To:

Post A Comment: