नई दिल्ली : भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में आज बुधवार को कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या बढ़कर 603 हो गई। वहीं मरने वालों की संख्या घटकर 9 हो गई। मंत्रालय ने बुधवार सुबह अपने आंकड़ों में कहा कि दिल्ली में जिस दूसरे व्यक्ति की मौत हुई थी, उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसकी माैत कोरोना वायरस की वजह से नहीं हुई है। इस तरह मृतकों की संख्या 9 रह गई है। अब तक कोरोना से हुई माैतों में दो महाराष्ट्र से हुई है। इसके अलावा बिहार, कर्नाटक, गुजरात, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश से एक-एक माैत हुई है। आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 512 है। 41 लोग अब तक इससे ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा इन आकंडों में 43 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

(सभार/सौजन्य से)
Share To:

Post A Comment: