नालंदा : राजगीर अनुमंडल के छबीलापुर थाना क्षेत्र
में शुक्रवार को अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक मुन्नी यादव (50) को दो बोलेरो कार से आए अपराधियों ने उस
समय गोली मारी जब वे हत्या के एक मामले में कोर्ट में गवाही देने जा रहे थे।
बदमाशों ने उन्हें पांच गोली मारी। जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। आरोप
केसरीबीघा के नेता यादव और उसके ससुर समेत 8-10 लोगों पर लगा है। सूचना
पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से खोखा बरामद किया है।
(सभार/सौजन्य से)
Post A Comment: