नई दिल्ली : यदि आप ई सिगरेट पीते हैं और ये समझते हैं कि आपको कोई समस्या नहीं होगी तो ये गलत है। अमेरिका के वैज्ञानिकों ने एक खोज की है। इसमें ये पाया गया है कि यदि कोई ई सिगरेट पीता है तो उसकी श्वास नली में बलगम निकलना मुश्किल हो जाएगा। यदि बलगम बाहर नहीं निकलेगा तो इससे दूसरी तरह की बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। सिगरेट के साथ पिया जाने वाला निकोटीन गले में  जमा हो जाता है और वो श्वास नली में समस्या करता है। 
दरअसल इन दिनों ई सिगरेट का काफी चलन है, ध्रुमपान करने वाले ये सोचकर ई सिगरेट पी रहे हैं कि उनको इससे अधिक नुकसान नहीं है। यदि फिल्टर वाली सिगरेट पीते हैं तो इससे उनको अधिक नुकसान होता है। सिगरेट बनाने वाली कंपनियों ने अब ई सिगरेट बनाना शुरू कर दिया। अब वैज्ञानिकों ने इस पर भी रिसर्च की, इसमें ई सिगरेट से होने वाले नुकसान के बारे में रिसर्च किया गया। वैज्ञानिकों ने पाया कि ध्रुमपान करने वाले जो लोग लगातार ई सिगरेट का सेवन करते हैं उनके श्वास की नली पर असर पड़ता है। ई-सिगरेट में मौजूद निकोटीन की श्वास नली से बलगम (कफ) को बाहर निकलने में बाधक बनता है, जिससे संक्रमण खतरा बढ़ सकता है।

Share To:

Post A Comment: