रांची : जीत के पीछे मोदी मेजीक और रघुवर के मैनेजमेंट का जादूझारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़ दुमका में एक बार फिर कमल खिला है। इस बार भाजपा के सुनील सोरेन ने आठ बार के सांसद और झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन को शिकस्त दी है। दुमका से दिल्ली तक का सफर भाजपा के लिए जितना मुश्किल था, जीत के बाद यहां से तोहफा मिलने का रिवाज भी रहा है। शिबू सोरेन को परास्त कर लोकसभा पहुंचे बाबूलाल मरांडी को वाजपेयी मंत्रिमंडल में जगह मिली थी। इसके अलावा शिबू सोरेन भी यूपीए शासनकाल में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। यही कारण है कि लोग अभी से अनुमान लगा रहे हैं कि दुमका की मांग दिल्ली में जरूर सुनी जाएगी।
(सभार/सौजन्य से)

Share To:

Post A Comment: